भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा पौड़ी जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत 5 अगस्त अर्थात मंगलवार को जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित।
कल प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एन.आई. एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक एवं पारिवारिक, भूमि अर्जन, दीवानी तथा राजस्व वादों सहित विभिन्न लंबित मामलों का किया जाएगा निस्तारण। LokAdalat Dehradun LegalAwareness JusticeForAll
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में जनजाति सलाहकार परिषद (राज्य मंत्री) के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़ के नेतृत्व में जौनसार क्षेत्र से आये लोगों ने भेंट की। उन्होंने सरकार में जनजातीय समुदाय को प्रतिनिधित्व दिये जाने और महासू महाराज मन्दिर के मास्टर प्लान के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भी […]
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देने के लिए रणनीतिक सलाहकार समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नवाचार और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए समिति निरंतर कार्य करेगी। […]