मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान के दृष्टिगत बागेश्वर जनपद के सभी (कक्षा 1 से 12वीं तक) विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिये पंचायत निर्वाचक नामावलियों में नाम खोजने की सुविधा हेतु मतदाता सूची पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर उपलब्ध करा दी गयी है। पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर ‘‘पंचायत मतदाता खोजें’’ पर क्लिक कर खोज सकते हैं। इस संबंध में सचिव राज्य […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने गम्भीर रूप से घायलों को 40-40 हजार तथा सामान्य घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिये हैं।
सीमांत जनपद चमोली की नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के अंतिम दिन गमसाली से मलारी के मध्य 30 किलोमीटर MTB (Mountain Biking) चैलेंज प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। दुर्गम पहाड़ी रास्तों, चुनौतीपूर्ण ट्रैक और मनमोहक प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से […]