Breaking Uttarkhand city news CM Local News News TV special news Special Reports

धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में केनरा बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में केनरा बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बैंक की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि का चेक भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए केनरा बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष आपदा, दुर्घटना एवं अन्य आपात स्थितियों में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार का सहयोग समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचायक है, जो जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने में सहायक सिद्ध होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी केनरा बैंक इसी प्रकार सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत योगदान देता रहेगा।

इस अवसर पर केनरा बैंक के उप महाप्रबंधक श्री संगमेश पड़नाड सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *