महर्षि विद्या मन्दिर स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उच्च अंक अर्जित किए।
मान्या वर्मा, अपेक्षा, नम्रता, अंबिका भारद्वाज, अंबिका, नेहा, उन्नति, कनक, इप्शिता, अंशिका, स्मिथ, रिद्धि, लक्ष्या और दिव्यांशी सहित कई विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया।
इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पण, अनुशासन और नियमित अध्ययन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।





