Asia

दो शिक्षकों का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन


हरिद्वार में आयोजित ट्रायल में चुने गए शिक्षक पुंडीर व चौहान
10 मार्च से नई दिल्ली में उत्तराखंड टीम से खेलेेंंग
रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जनपद के दो शिक्षकों का चयन हुआ है। ये दोनों शिक्षक खिलाड़ी 10 मार्च से शुरू हो रही प्रतियोगिता के लिए देहरादून से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
वंदना कटारिया खेल स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में उत्तराखंड खेल निदेशालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में जनपद रुद्रप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल के व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर और जीआईसी रांसी के कला शिक्षक धमेंद्र चौहान का राष्ट्रीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज के लिए चयन हुआ। शिक्षकों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन पर विभागीय अधिकारियों, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने खुशी जताई है। शिक्षक खिलाड़ी प्रभात सिंह पुंडीर ने मोबाइल पर बातचीत में बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा उत्तराखंड सिविल सर्विसेज का आयोजन किया जा रहा है। 10 मार्च से नई दिल्ली में शुरू हो रही इस प्रतियोगिता में समस्त राजकीय कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते है। बता दें कि दोनों शिक्षक, छात्र जीवन से क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। नार्थ जोन गढ़वाल विवि के साथ ही अन्य राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। यही नहीं, शिक्षक पुंडीर द्वारा जीआईसी खेड़ाखाल की चार बालिकाओं को भी क्रिकेट के गुर सिखाएं गए हैं, जो देहरादून में ट्रेनिंग ले रही हैं। इधर, सीईओ वाईएस चौधरी ने दोनों शिक्षकों के अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियागिता के लिए चयन पर खुशी जताई है। कहा कि इससे जिले का मान बढ़ा है। साथ ही शिक्षकों के खेल के प्रति समर्पण की भावना से छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *