Breaking Uttarkhand city news CM News TV special news Special Reports

उत्तराखण्ड में औद्योगिक विकास, निवेश और निर्यात को मिल रही नई गति, 29 हजार से अधिक एमएसएमई इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने होटल ताज मसूरी, देहरादून में EEPC India द्वारा आयोजित 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों एवं निर्यातकों को सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री […]

CM Local News News TV special news Special Reports

क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में होगी वृद्धि, विकासखंड स्तरीय NRLM समिति में शामिल होंगे ब्लॉक प्रमुख।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन, 2026 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने और उनके प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए चार महत्वपूर्ण […]

Breaking Uttarkhand city news CM Local News News TV special news Special Reports

गोरखा समाज का शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति देश की गौरवशाली विरासत: मुख्यमंत्री धामी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़ी कैंट, देहरादून में वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग किया। उन्होंने गोरखा समाज के लोगों को दशैं एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महोत्सव गोरखा समाज की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का […]

Breaking Uttarkhand city news CM Local News News TV special news Special Reports

विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, देहरादून में अखिल गढ़वाल सभा, देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड कौथिग-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अखिल गढ़वाल सभा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की […]

Breaking Uttarkhand city news CM News TV special news Special Reports

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने रईस अहमद के सेवाकाल को बताया प्रेरणादायी

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में लगभग 30 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी माननीय रईस अहमद आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग की ओर से आयोजित विदाई समारोह में महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और माननीय रईस अहमद के दीर्घकालीन सेवाकाल […]

Breaking Uttarkhand city news CM Local News News TV special news Special Reports

मोटरनाला/पुलिस थाने के समीप बनेगी पार्किंग, ₹138.20 लाख की डीपीआर स्वीकृत

प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास और आमजन को बेहतर यातायात एवं पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र नरेंद्रनगर में मोटरनाला/पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्य को गति देने के लिए आज राज्य सचिवालय में विभागीय वित्त समिति की बैठक […]

Breaking Uttarkhand city news CM Local News News TV special news Special Reports

महापौर सौरभ थपलियाल और अपर सचिव रुचि मोहन रयाल रहे मुख्य अतिथि

भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा कार्यालय की ओर से आज विश्व मानक दिवस के अवसर पर मोहब्बेवाला स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “सतत विकास लक्ष्य–7: सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा” पर केंद्रित कार्यक्रम में उद्योग जगत, औद्योगिक संगठनों, ज्वेलरी क्षेत्र तथा BIS के लाइसेंसधारकों सहित 200 से अधिक […]

Breaking Uttarkhand city news CM Local News News TV special news Special Reports

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Breaking Uttarkhand city news CM Local News News TV special news Special Reports

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी मेधावी […]

Breaking Uttarkhand city news CM Local News News TV special news Special Reports

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नरेंद्रनगर में 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन तथा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर […]