डबरानी क्षेत्र (उत्तरकाशी) में गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ से मलबा गिरने की घटना में दो लोगों के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !
Special Reports
आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली
भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान विधानसभा सत्र के दृष्टिगत तैनात सुरक्षाकर्मियों से भेंट कर उनके आवास, भोजन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कठिन भौगोलिक एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन कर रहे पुलिस बल का अदम्य साहस एवं प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। धराली जैसे आपदा-प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों […]
विधानसभा में “उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक – 2025” पास कर दिया गया
आज विधानसभा में “उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक – 2025” पास कर दिया गया है। अभी तक अल्पसंख्यक संस्थानों की मान्यता केवल मुस्लिम समुदाय तक सीमित थी। वहीं मदरसा शिक्षा व्यवस्था में वर्षों से केंद्रीय छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितताएं, मिड-डे मील में गड़बड़ियां और प्रबंधन में पारदर्शिता की कमी जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई थी। इस […]
गैरसैंण में आदर्श ग्राम सारकोट की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने भेंट की
गैरसैंण में आदर्श ग्राम सारकोट की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने भेंट की। इस दौरान ग्राम के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। हमारी सरकार द्वारा सारकोट को ‘मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम’ के रूप में विकसित किया गया है, इसी तर्ज पर प्रदेश के सभी जनपदों में ‘आदर्श ग्राम’ विकसित किए जा रहे […]
LokAdalat
राष्ट्रीय लोक अदालत, देहरादून में 13 सितंबर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एन.आई. एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक एवं पारिवारिक, भूमि अर्जन, दीवानी तथा राजस्व वादों सहित विभिन्न लंबित मामलों का किया जाएगा निस्तारण। LokAdalat #Dehradun#LegalAwareness#JusticeForAll
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने […]












