काली हरिद्वार। देहरादून में होने वाली जनसभा जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की जनता को संबोधित करेंगे। उसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बैठक ली। लेकिन मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में जब भाजपा पार्षद रेनू अरोड़ा से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आपने अपनी बस क्यों नहीं लिखवाई हैं। भाजपा पार्षद रेनू अरोड़ा ने कहा कि आपने इतने दिनों से यह तक नहीं पूछा कि क्षेत्र में क्या समस्या है क्या नहीं है। मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा उनको सपोर्ट नहीं करते। हालांकि राजकुमार अरोड़ा इसी वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अगर आपको कोई सपोर्ट नहीं कर रहा तो आप पार्टी छोड़ सकती हैं। भाजपा पार्षद बैठक छोड़कर जाने लगी लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें रोक लिया और कहा आप पीएम मोदी की रैली के लिए कार्य करें क्षेत्र में वह ज्यादा अच्छा है।
