नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा के प्रस्ताव पर टिहरी विस्थापित कालोनी गली नं A-16 व A-24 में सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश चंद व टिहरी विस्थापित जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रितेश गौड़ ने नारयिल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पालिका के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्थानीय निवासियों ने स्वागत अभिनन्दन कर आभार प्रकट किया। राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कार्यों की प्रगति व गति निरंतर जारी रही पांच वर्षों में क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला और उनके आशीर्वाद से ही हमने क्षेत्र में अनेक विकास के कार्य किए हैं अंतिम छोर तक विकास किया है। सभी वार्डों में समान रूप से विकास किया गया है। और अभी भी मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र में विकास के कार्य निरन्तर जारी है।इस अवसर पर प्रथम पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से हमने नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक कोने में विकास के कार्य किए हैं आज हम गौरवान्वित महसूस कर रहे कि हमने चुनाव में जो जनता से वायदे किए थे उन्हें हमने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में पूरा किया है जिसका सीधा लाभ आमजन मानस को हुआ।इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, रितेश गौड़,प्रेम सागर, आर पी यादव, रमेश चंद, संदीप धीमान, प्रमोद डोभाल, एस पी बौठीयाल, सुधीर शर्मा, सुनील सिंह, वेद प्रकाश शर्मा,शोभन दत्ता, प्रहलाद,सुनील गुप्ता, राजू कुमार व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Related Articles
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के उत्तरी हरिद्वार में सड़क उद्घाटन के दौरान लगे कांग्रेस के नारे हंगामा
वार्ड नंबर 4 और 5 रामगढ़ की सड़क के शुभारंभ पर सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सामने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेस के जोरदार नारे लगाए उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 4 और 5 […]
टिहरी- चंबा भूस्खलन अपडेट
पांचवा शव देर रात किया बरामद नई टिहरी। चंबा टैक्सी स्टैंड के ऊपर बीते दिन हुए भूस्खलन में 5 लोगों की मौत हुई है। 4 लोगों के शव प्रशासन ने बीती शाम तक मलवे से बरामद कर लिए थे। एक और शव देर रात लगभग 12:30 बजे मलवे से बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त […]
बच्चों में कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जच्चा और बच्चा दोनों का स्वस्थ रहना जरूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चों में कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जच्चा और बच्चा दोनों का स्वस्थ रहना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एएनएम के […]