Breaking Uttarkhand city news CM Haridwar Local News News TV special news Special Reports

समिति द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वार्षिक कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय कृषि योजना के अंतर्गत वार्षिक कार्य योजना 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय संस्तुति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर समिति द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वार्षिक कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने वार्षिक कार्य योजना के लिए अगली राज्य स्तरीय संस्तुति समिति की बैठक दिसम्बर-जनवरी माह में आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि किसान मानधन योजना का प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को इसमें पंजीकृत किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 100 प्रतिशत संतृप्तिकरण के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार आधारित भुगतान और ई – केवाईसी को मजबूती से लागू किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) तैयार कर क्लस्टर आधारित खेती पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक खेती की दिशा में प्रयास बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया। साथ ही साथ अधिक से अधिक फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए जाने की बात भी कही। उन्होंने स्थानीय उत्पादों और फसलों के लिए बाजार सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सचिव श्री दिलीप जावलकर एवं श्री एसएन पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *