मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचकर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल के सुपुत्र श्री सिद्धार्थ बंसल का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने श्री सिद्धार्थ बंसल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिजनों का हौसला बढ़ाया।






