Breaking Uttarkhand city news CM News TV special news Special Reports

होली के रंगों से सराबोर हुआ महर्षि विद्या मंदिर, ऑर्गेनिक कलर का उपयोग करें सभी छात्र-छात्राएं- प्रिंसिपल राजीव त्यागी

संवाददाता हरिद्वार। होली के महापर्व पर हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित महर्षि विद्या मंदिर जगजीतपुर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया ।
होली महोत्सव में हास्य कविता, डांडिया, होली पर आयोजित एक्ट परफॉर्मेंस, धार्मिक कार्यक्रम सहित सभी शिक्षकों ने प्रधानाचार्य के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में शिक्षिका इशा प्रधान और पूनम पांडे ने मंच का संचालन किया‌‌। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ प्रधानाचार्य राजीव त्यागी सहित सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने किया।
प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने कहा कि होली के रंग हमें भाईचारे से रहना सीखाते हैं। होली के रंग एक साथ सुंदर दिखते हैं। वैसे ही हम सबको साथ मिलकर रहना चाहिए। होली का महापर्व में जैसे हम एक दूसरे का रंग लगाकर होली का पर्व मनाते हैं वैसे ही एक शिक्षक और शिक्षिका को अपना जीवन छात्र-छात्रों के लिए समर्पित करके उनके जीवन में उनको सही दिशा दिखाकर रंग भरना हैं।
वहीं स्कूल के अध्यापक विनय कंडपाल ने भी सभी छात्रों के साथ रंगों का त्यौहार मनाते हुए पानी बर्बाद ना करने की सीख दी।
स्कूल की कोऑर्डिनेटर भावना चौहान और जय चौधरी ने श बच्चों को जैविक रंग का प्रयोग करने की सीख दी। सभी छात्र-छात्राओं को ऑर्गेनिक कलर का उपयोग करना चाहिए।
इस मौके पर प्रज्ञा पूरी, प्रीती रस्तोगी, विक्रांत सिंह, चारू शर्मा, नीतू पांडे, शिप्रा चौधरी, अनुराधा सैनी, आदर्श चौहान, दीपिका सैनी, सोनम भट्ट, शैलजा शर्मा, इशा प्रधान, ममता मलिक, सुनीता दुबे, श्रुति शर्मा, शशी शेखर, प्रेरणा भटनागर, प्रीति मिश्रा, ऋषिकेश द्विवेदी, पूनम पांडे, अर्चना जैन, शालिनी चौधरी, सुमन तनेजा, भूपेंद्र सिंह नेगी, संजीवनी शर्मा , काजल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *