द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट मंगलवार को प्रातः आठ बजे मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी स्वाति नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद हो गए। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु, बीकेटीसी कर्मचारी-अधिकारी, विभिन्न विभागों और प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को बाजपुर में सिंचाई विभाग के अतिथिगृह में भूमि बचाओ आन्दोलन से जुड़े किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने बाजपुर के 20 गाँवों की 5838 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक दिये जाने की माँग मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया […]
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में एशियाई कैडेट कप फेंसिंग प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से न केवल खेलों में नई ऊंचाइयाँ हासिल करेंगे, बल्कि समाज के समक्ष भी आदर्श प्रस्तुत करेंगे […]