प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को वार्ड संख्या 15 स्थित बूथ संख्या 170 पर विशाल ऑप्टिकल्स प्रतिष्ठान में सुना गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के संचालक, उनके भाई तथा स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की उपलब्धियों, जनभागीदारी और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम सुनने के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संदेश समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।
इस दौरान सभी ने राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।





