Breaking Uttarkhand city news CM Haridwar Local News News TV special news Special Reports

Haridwar News: 11.84 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

बहादराबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से 11.84 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम बहादराबाद स्थित संस्कृत विद्यालय के पीछे नहर पटरी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगा। उसके संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.84 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विनीत (37 वर्ष) पुत्र निवासी खानपुर, भगवानपुर के रूप में बताई। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *