देहरादून में हुई 21वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग अकादमी के निशानेबाजों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। अलग-अलग स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने 42 मेडल जीतकर हरिद्वार का नाम रोशन किया। इनमें स्पर्श गौतम ने 10 मीटर एयर राइफल एनआर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता। जिससे स्पर्श गौतम का प्री-नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। 10 मीटर एयर राइफल की टीम के सदस्य रुद्रांश नागियान, शौर्य बालियान, हर्षित वैद्वान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 10 मीटर राइफल आईएसएसएफ स्पर्धा में हितेश तोमर, हर्ष चौहान, मृगांक अमोली की टीम ने रजत पदक हासिल किया। पावनी गुप्ता ने 10 मीटर आईएसएसएफ महिला वर्ग में रजत पदक जीता। प्वॉइंट 22 में 50 मीटर राइफल में अभय बिष्ट ने स्वर्ण, विवेक ने रजत और आदित्य ने कांस्य पदक झटका। प्वाइंट टू राइफल की टीम स्पर्धा में आदित्य, विवेक और क्षितिज तोमर की टीम ने स्वर्ण और उज्जवल, हर्ष चौहान, अभय बिष्ट की टीम ने रजत हासिल किया। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में रानू तिवारी ने कांस्य, टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा के पिता और उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्य प्रशिक्षक भगत सिंह तोमर ने बताया कि नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप दिल्ली के लिए जनपद हरिद्वार से 25 निशानेबाज भाग लेंगे।

Related Articles
राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 19 जनवरी को हरिद्वार में आयोजित होगी विशाल भजन संध्या, होगा रामलीला मंचन
राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 19 जनवरी को हरिद्वार में आयोजित होगी विशाल भजन संध्या, होगा रामलीला मंचन* हरिद्वार 18 जनवरी 2024। अयोध्या की राम जन्मभूमि पर 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद अब रामलाल की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। पूरा देश ही नहीं, […]
प्रथम पुण्य तिथी पर संत समाज ने किया ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानन्द महाराज को नमन
विद्वान एवं तपस्वी संत थे ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानन्द महाराज-स्वामी रविदेव शास्त्री
धार्मिक रिपोर्टर कालू। ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानन्द महाराज की प्रथम पुण्य तिथी पर सनातन धर्म संस्कृति के प्रति उनके योगदान के लिए संत समाज ने उन्हें नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए। भूपतवाला स्थित श्री आनन्द आश्रम दक्षिण भाग में महामण्डलेश्वर स्वामी परमात्मदेव महाराज की अध्यक्षता व स्वामी रविदेव शास्त्री के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि […]
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) में हरकीपैड़ी एवं आस-पास के क्षेत्रों के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई
हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) में हरकीपैड़ी एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई । जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने हरकीपैड़ी एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों के सौन्दर्यीकरण के सन्दर्भ में ली(एलईए) एसोशियेट्स साउथ एशिया प्रा0लि0 के पदाधिकारियों के साथ सौन्दर्यीकरण […]




