देहरादून में हुई 21वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग अकादमी के निशानेबाजों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। अलग-अलग स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने 42 मेडल जीतकर हरिद्वार का नाम रोशन किया। इनमें स्पर्श गौतम ने 10 मीटर एयर राइफल एनआर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता। जिससे स्पर्श गौतम का प्री-नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। 10 मीटर एयर राइफल की टीम के सदस्य रुद्रांश नागियान, शौर्य बालियान, हर्षित वैद्वान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 10 मीटर राइफल आईएसएसएफ स्पर्धा में हितेश तोमर, हर्ष चौहान, मृगांक अमोली की टीम ने रजत पदक हासिल किया। पावनी गुप्ता ने 10 मीटर आईएसएसएफ महिला वर्ग में रजत पदक जीता। प्वॉइंट 22 में 50 मीटर राइफल में अभय बिष्ट ने स्वर्ण, विवेक ने रजत और आदित्य ने कांस्य पदक झटका। प्वाइंट टू राइफल की टीम स्पर्धा में आदित्य, विवेक और क्षितिज तोमर की टीम ने स्वर्ण और उज्जवल, हर्ष चौहान, अभय बिष्ट की टीम ने रजत हासिल किया। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में रानू तिवारी ने कांस्य, टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा के पिता और उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्य प्रशिक्षक भगत सिंह तोमर ने बताया कि नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप दिल्ली के लिए जनपद हरिद्वार से 25 निशानेबाज भाग लेंगे।

Related Articles
जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा उत्तराखण्ड का मौसम
उत्तराखण्ड के लिए 7 दिनों का जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान। WeatherForecast Uttarakhand
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से अगस्त्यमुनि में आयोजित रक्षाबंधन एवं जन मिलन कार्यक्रम को किया संबोधित
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से अगस्त्यमुनि में आयोजित रक्षाबंधन एवं जन मिलन कार्यक्रम को किया संबोधित* *रक्षाबंधन की सभी बहनों को दी शुभकामना। मातृशक्ति से शीघ्र ही रुद्रप्रयाग पहुंचने का किया वादा* *रूद्रप्रयाग को दी कई योजनाओं की सौगात* मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में आयोजित रक्षाबंधन एवं जनमिलन […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेतालघाट, नैनीताल में शहीद खेमचन्द्र डोरबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बेतालघाट, नैनीताल में शहीद खेमचन्द्र डोरबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 1486.75 लाख की कुल 07 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 691.06 लाख की 6 योजनाओं का लोकार्पण एवं 795.69 लाख की 1 योजनाओं का शिलान्यास शामिल […]





