ज्वालापुर पुलिस ने देसी और अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए भीम आर्मी के नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पूर्व में भी कई बार शराब तस्करी, जुआ और सट्टे की खाईबाड़ी में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ तमाम मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक टीम के साथ गश्त करते हुए आंबेडकर चौक मोहल्ला कड़च्छ में पहुंचे। जहां धर्मेन्द्र उर्फ पिंका निवासी कड़च्छ के घर के अंदर शराब बेचने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र उर्फ पिंका को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से 126 पव्वे देसी शराब, 91 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए हैं।

Related Articles
मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाग की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में बाबा बौखनाग की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को परेड़ ग्राउण्ड में बाबा बौखनाग की डोली के अयोध्या धाम भ्रमण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बाबा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आम जन के विश्वास को प्रदर्शित करती है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति […]
(NSAB) के सदस्य, उत्तराखण्ड निवासी ले. ज. ए.के.सिंह (से नि) जी ने शिष्टाचार भेंट की
राजभवन में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद (NSAB) के सदस्य, उत्तराखण्ड निवासी ले. ज. ए.के.सिंह (से नि) जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनसे विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की एवं उन्हें नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।





