ज्वालापुर पुलिस ने देसी और अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए भीम आर्मी के नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पूर्व में भी कई बार शराब तस्करी, जुआ और सट्टे की खाईबाड़ी में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ तमाम मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक टीम के साथ गश्त करते हुए आंबेडकर चौक मोहल्ला कड़च्छ में पहुंचे। जहां धर्मेन्द्र उर्फ पिंका निवासी कड़च्छ के घर के अंदर शराब बेचने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र उर्फ पिंका को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से 126 पव्वे देसी शराब, 91 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए हैं।

Related Articles
डबल इंजन सरकार है दिल्लीवासियों की पहली पसंद
भ्रष्ट नीतियों और तुष्टिकरण की दुकान होगी बंद… डबल इंजन सरकार है दिल्लीवासियों की पहली पसंद !” विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान लगातार दिल्लीवासियों का असीम स्नेह और अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है। जनता-जनार्दन में भाजपा के प्रति विश्वास का भाव है। इसी क्रम में आज दिल्ली की उत्तमनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी […]
विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 और 14 अगस्त को अवकाश
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान के दृष्टिगत अल्मोड़ा जनपद के सभी (कक्षा 1 से 12वीं तक) विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 और 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।
167 आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश की 167 आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने नन्दा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल […]





