बहादराबाद। आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम अन्तर्गत संकल्प सप्ताह में विकास खंड बहादराबाद में रबी कृषक महोत्सव का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया |कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य किसान आयोग राकेश राजपूत ने कृषकों को संबंधित करते हुए अपने विभिन्न राज्यों के भ्रमण के अनुभव एवम् उनके बेस्ट प्रैक्टिस किसानों के मध्य साझा करते हुए कृषकों को एकीकृत फसल प्रणाली अपनाने पर जोर देते हुए कृषकों को कृषि के साथ साथ पशुपालन, मत्स्य, सब्जी की खेती करने पर जोर दिया मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवरारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी देते हुए कृषकों को ई केवाईसी करवाने के साथ साथ गेहूं फसल का फसल बीमा कराने का अनुरोध करते हुए कृषि विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई| कृषि वैज्ञानिक डॉ दीप्ति द्वारा गेहूं, मंसूर, सरसो एवम् गन्ना फसल के किट प्रबंधन , रोग प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन, शष्य क्रियाओं एवम् पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताते हुए जैविक एवम् प्राकृतिक खेती पर जोर दिया | इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक डा रामभजन ने कहा की फसलों के पोषक तत्वों के प्रबंधन एवम् नैनो यूरिया तथा नैनो डी ए पी के प्रयोग विधि बताते हुए अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी गई | मुख्य उद्यान अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने कृषकों को उद्यान विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी देते हुए सब्जी, पुष्प एवम् मसालों की खेती से संबंधित जानकारी दी गए | | कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी एवम् सह अध्यक्षता ज्येष्ठ प्रमुख श्री उधम सिंह द्वारा की गई | कार्यक्रम में 200 से अधिक कृषकों द्वारा प्रतिभाग करते हुए विभिन्न योजनाओ की जानकारी प्राप्त की गई |जिसमें कृषि विभाग सहित उद्यान, कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी,पशुपालन, रेशम, मत्स्य, बैंक, सहकारिता, इफको, फसल बीमा के स्टाल लगाकर कृषकों को अपने अपने विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई । ब्लॉक कृषि अधिकारी मोहित कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष गुप्ता ,, राजकुमार, मोनू कुमार पवन चौहान ,देश राम विनोद कुमार , हरिद्वारी, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार योगेश चौहान, ऋषिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे

Related Articles
मुख्यमंत्री ने टीम के सदस्यों को भविष्य के आयोजनों में प्रतिभाग करने के लिये शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार शाम परेड ग्राउंड में 17 से 23 फरवरी, 2025 तक इंदौर में आयोजित 31वें नेशनल मास्टर टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने टीम के सदस्यों को भविष्य के आयोजनों में प्रतिभाग करने के लिये शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य […]
मुख्यमंत्री धामी के विजन 2047 को मिल रहा बल, मंदिरों और धार्मिक पर्यटन का हो रहा व्यापक विकास
उत्तराखण्ड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है। प्रदेश में चारधाम के साथ ही अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन को उमड़ रही भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस वर्ष की पहली छमाही में ही जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) और त्रियुगीनारायण (रुद्रप्रयाग) मंदिर में […]
पाकिस्तान से हरिद्वार पहुंची मुल्तान जोत, लोगों ने मां गंगा संग खेली दूध की होली
अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन से जुड़े लोग आजादी से पहले वर्ष 1913 से पाकिस्तान के मुल्तान शहर से मुल्तान जोत हरिद्वार लाते आ रहे हैं। इस बार उनके द्वारा 113 वां मुल्तान जोत महोत्सव मनाया गया है। पाकिस्तान के मुल्तान शहर से आई मुल्तान जोत हरिद्वार पहुंची। धूमधाम के साथ मुल्तान जोत महोत्सव मनाया […]




