सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन द्वारा पूरे देश मे चलाई जा रही तिरंगा यात्रा का समापन रविवार को हर की पौडी घाट पर हाथों मे तिरंगा लेकर गंगा आरती करके किया गया साथ ही देश और विदेश से आये संगठन के सभी राष्ट्र भक्तो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी लंबी उम्र के लिए माँ गंगा से प्रार्थना की। कार्यक्रम का शुभारंभ वी आई पी घाट पर आयोजित स्वागत समारोह से हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने उत्कृष्ट कार्यो के लिए लोगो को सम्मानित किया। वी आई पी घाट से हर की पौडी तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिंद की गूँज से हर की पौडी घाट गुंजाएमान हो उठा। बच्चे, युवा,बुजुर्ग सभी हाथों मे तिरंगा लेकर तीन रंगो की छटा बिखेरते नज़र आये। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता ने कहा की राष्ट्र निर्माण के यज्ञ मे देश की जनता को भी भागीदारी निभानी पड़ेगी। हम भारत के लोगो के मन मे राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव न केवल होना चाहिए बल्कि वह दिखना भी चाहिए। संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा की कोई भी राष्ट्र भक्त तभी सबल और सफल हो सकता है जब वहाँ के लोग एकजुट होकर समस्याओं के निदान मे सहायक बनते हैं। कार्यक्रम मे मुख्यातिथि स्वामी नारायण गुरुकुल गुजरात के प्रमुख कपिल स्वामी, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी जी महाराज, महिला मोर्चा भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महामंत्री गिरीश पाठक ने राष्ट्र जीवन की स्पंदन गंगा, राष्ट्रध्वज तिरंगा और वीर जवानो का सम्मान करने की अपील की। कार्य क्रम मे मुख्य रूप से संगठन महामंत्री सच्चिदानंद शर्मा, प्रभारी गिरीश पाठक, राम स्वामी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, देवेश गौतम जन संपर्क अधिकारी मेयर हरिद्वार, शीला चौहान, आनंद बिष्ट, सरिता कंडियाल, पंकज धीमान, बीना देवी व अन्य प्रदेशो से आये संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles
उत्तराखंड-हरिद्वार सुमित्र पांडेय बने उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिक परिषद के सलाहकार
Posted on Author EDITOR
हरिद्वार। औद्योगिक इंटरफेस और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए सुमित्र पांडेय को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिक परिषद के सलाहकार बनाए गए हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से सलाहकार नामित किए जाने पर उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया है। ज्वालापुर के मयूर विहार निवासी सुमित्र पांडेय, वैलनेसप्रोडक्ट्स उद्योग में विशिष्ट विशेषज्ञ हैं, यूरोप, यूएसए, थाईलैंड, […]
14 अगस्त को विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों का अवकाश रहेगा
Posted on Author EDITOR
14 अगस्त को विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों का अवकाश रहेगा
Breaking Uttarkhand
Chardham Tour 2023
city news
crime
Haridwar
Local News
special news
Special Reports
हरिद्वार में पार्किंग कर्मियों का “गुंडाराज”यात्रियों को ‘दौड़ा- दौड़ा’ कर कर पीटा,वायरल वीडियो , लगातार हर साल होती है यात्रियों के साथ हरिद्वार में ऐसी घटना, अतिथि देवो भव हरिद्वार में कुछ यूं किया जाता है
ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकाम पुलिस, कुछ समय पहले उत्तरी हरिद्वार में भी ऐसी ही वीडियो हुई थी वायरल
Posted on Author EDITOR
काली हरिद्वार। सोशल मीडिया पर मंगलवार रात का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाहर से आए हुए यात्रियों को रोड़ी बेल वाला के पार्किंग कर्मी पीटते हुए नजर आ रहे हैं ।इसको कई लोगों ने इसकी वीडियो अपनी फेसबुक पर से शेयर की है ।और उसमें लोगों ने अपने-अपने व्यूज लिखे हैं किसी ने […]




