सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन द्वारा पूरे देश मे चलाई जा रही तिरंगा यात्रा का समापन रविवार को हर की पौडी घाट पर हाथों मे तिरंगा लेकर गंगा आरती करके किया गया साथ ही देश और विदेश से आये संगठन के सभी राष्ट्र भक्तो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी लंबी उम्र के लिए माँ गंगा से प्रार्थना की। कार्यक्रम का शुभारंभ वी आई पी घाट पर आयोजित स्वागत समारोह से हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने उत्कृष्ट कार्यो के लिए लोगो को सम्मानित किया। वी आई पी घाट से हर की पौडी तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिंद की गूँज से हर की पौडी घाट गुंजाएमान हो उठा। बच्चे, युवा,बुजुर्ग सभी हाथों मे तिरंगा लेकर तीन रंगो की छटा बिखेरते नज़र आये। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता ने कहा की राष्ट्र निर्माण के यज्ञ मे देश की जनता को भी भागीदारी निभानी पड़ेगी। हम भारत के लोगो के मन मे राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव न केवल होना चाहिए बल्कि वह दिखना भी चाहिए। संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा की कोई भी राष्ट्र भक्त तभी सबल और सफल हो सकता है जब वहाँ के लोग एकजुट होकर समस्याओं के निदान मे सहायक बनते हैं। कार्यक्रम मे मुख्यातिथि स्वामी नारायण गुरुकुल गुजरात के प्रमुख कपिल स्वामी, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी जी महाराज, महिला मोर्चा भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महामंत्री गिरीश पाठक ने राष्ट्र जीवन की स्पंदन गंगा, राष्ट्रध्वज तिरंगा और वीर जवानो का सम्मान करने की अपील की। कार्य क्रम मे मुख्य रूप से संगठन महामंत्री सच्चिदानंद शर्मा, प्रभारी गिरीश पाठक, राम स्वामी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, देवेश गौतम जन संपर्क अधिकारी मेयर हरिद्वार, शीला चौहान, आनंद बिष्ट, सरिता कंडियाल, पंकज धीमान, बीना देवी व अन्य प्रदेशो से आये संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles
सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव
संवाददाता देहरादून । सीएम पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने मुलाकत की । इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से […]
हरिद्वार में राष्ट्रीय स्तर का पहला क्रिकेट ग्राउंड, अब डे में ही नहीं , नाइट में भी होंगे मैच
हरिद्वार में बन रहा है राष्ट्रीय स्तर का पहला क्रिकेट ग्राउंउ अब हरिद्वार से निकलेंगे सचिन और कोहली जैसे खिलाड़ी एचआरडीए की हरिद्वार के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात भल्ला क्रिकेट स्टेडियम की सीमा 50 से बढ़ाकर की जा रही है 65 मीटर अंत्तराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तीन क्रिकेट पिच हो रही तैयार क्रिकेट […]
मुख्यमंत्री ने राज्य की पहली लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने राज्य की पहली लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी।* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से चार मोबाईल सांइस लैब की सौगात दी गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पहले मोबाईल सांइस […]





