हरिद्वार, 18 जुलाई। महर्षि विद्या मंदिर, हरिद्वार में शनिवार को आयोजित बहुविषयक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, वाणिज्य, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान से जुड़े अनेक नवाचारी मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल बैंकिंग, स्टार्टअप और सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका शर्मा ने विद्यार्थियों से विभिन्न मॉडलों की जानकारी प्राप्त की और उनकी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करती हैं।
प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखता, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव देने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।





