हरिद्वार। भेल मे लगभग 55 वर्षो से विभिन्न सेक्टर मे रामलीलाओं का मंचन भेल कर्मचरिओं और उनके बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं धर्म के सवर्धन के लिए भेल के कर्मचारी ही करते आ रहे है। जिसमे भेल प्रबंधन का भरपूर सहयोग मिलता रहा है। यहाँ तक कि दशहरा मेले मे रावण के पुतले के लिए आर्थिक सहयोग किया जाता रहा है। वहीं कुछ वर्षों तक भेल प्रबंधन ने स्टेडियम मे दशहरा मेला भी आयोजित किया।लेकिन पिछले कुछ अरसे से भेल प्रबंधन ने हाथ खीच लिए है। सहयोग तो दूर की बात अब तो यह आलम है कुछ सिरफिरे अधिकारियों के संपदा विभाग मे आने से राम लीला समितिओं से राम लीला मैदान का किराया तक वसूलने की योजना को अंजाम देने के प्रयास किये जा रहे है। जिन रामलीलाओं को धर्म संस्कृति के बढ़ावे के लिए किया जा रहा था उनका भेल प्रबंधन व्यवसायीकारण करने पर तुला हुआ है। अभी हाल ही मे संपदा विभाग के एक डी जी एम की मिली भगत से सेक्टर चार की राम लीला समिति को दरकिनार करते हुए शहर के माफियाओं से मिल दशरहा मेले का बिना समाचार पत्र मे टेंडर निकाले। और गुपचुप तरीके पोने तीन लाख मे ठेका दे दिया जबकि भेल मे ई टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है। भेल प्रबंधन के इस काले कारनामे से भृष्टाचार की बू आ रही है। और भेल के एक उच्च अधिकारी की भूमिका से भी इंकार नही किया जा सकता।भेल के संपदा विभाग का उक्त अधिकारी अब सेक्टर एक राम लीला समिति पर दबाव बना रहा कि वह सेक्टर का दशरहा मेला भेल प्रबंधन के हवाले कर दे ताकि संपदा विभाग का अधिकारी वारेन्यारे कर सके। वहीं सेक्टर एक राम लीला के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने कहा है कि भेल की इस कारगुजरी को वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड सरकार ने रामलीला को प्रोत्साहन देने के लिए आर्थिक सहायताएं भी दी थी। ताकि राम लीला की परंपरा जिंदा रहे। कुछ धर्म प्रेमियों ने अपने नाम न छापने की शर्त पर बताया की भेल का कथित अधिकारी अपनी मनमानी कर रहा है और हिंदू धर्म को नीचा दिखा रहा है।समिति के अध्यक्ष द्वारा भगवा सेना और बजरंग दल से संपर्क कर राम के विरोधी अधिकारी के विरुध मोर्चा खोलने की भी बात सामने आ रही है।भेल अपनी 55 वर्ष पुरानी परंपराओं को भूल रहा है। यह भी मजे की बात है कि भेल कर्मचारियों के लिए की जा रही रामलीला जो कि घर घर चंदा मांग कर एकत्र राशि से की जाती। ऐसे मे भेल प्रबंधन का समितिओं से धन की इच्छा करना उचित नही।
Related Articles
फोटोग्राफी डे विशेष-हरिद्वार फोटोजर्नलिज्म में इन सात फोटोजर्नलिस्ट ने कमाया नाम हर कोई करता है सलाम(संदीप शर्मा, रामेश्वर गोड, नरेश दीवान शैली, संतोष उपाध्याय, रविंद्र सिंह, तनवीर अली, वासुदेव राजपूत)
काली हरिद्वार। आज पूरे वर्ल्ड में फोटोग्राफी डे मनाया गया हर किसी ने अपने अपने तरीके से फोटोग्राफर ने सेलिब्रेट किया लेकिन आज हम बात कर रहे हैं हरिद्वार के इन सात फोटोजर्नलिस्ट की जिन्होंने अपने संघर्ष अपनी किस्मत को बदला कैमरे के पीछे रहते हुए भी औरों के लिए प्रेरणा बने। सबसे पहले बात […]
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सभी विभागों के लोक सूचना अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया
सचिवालय के लोक सूचना अधिकारियों को आरटीआई की बेहतर जानकारी हेतु प्रोत्साहित करते हुए सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सूचना के अधिकार के मजबूत होने से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगता है। आरटीआई से सरकारी कार्मिकों में ईमानदारी से कार्य करने की प्रवृति बढ़ती है। सूचना का […]
धामी ने उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जरूरतमंदों को समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जरूरतमंदों को समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यह सुनिश्चित करते हुए अविलम्ब इसकी एसओपी तैयार की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अस्वस्थता के कारण किसी मृतक व्यक्ति […]




