Arts & Culture city news Haridwar Local News

निरंजनी अखाड़े के स्वामी आलोक गिरी महाराज ने बताया कि भगवान राम को अपने घर में प्रवेश करने के लिए पांच सौ वर्षों का इंतजार करना पड़ा

हरिद्वार || निरंजनी अखाड़े के स्वामी आलोक गिरी महाराज ने बताया कि भगवान राम को अपने घर में प्रवेश करने के लिए पांच सौ वर्षों का इंतजार करना पड़ा था। लंबे समय से इंतजार के बाद सोमवार 22 जनवरी को भगवान रामलला अयोध्या में अपने मंदिर में विराजमान होंगे। मंदिर बनाने के लिए हजारों लोगों ने जान दी है। लंबे संघर्ष के बाद अंततः वह दिन आया। प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। भारत में रामराज्य की कल्पना होने लगी है।के उपरांत भक्तों को भोजन दिया जाएगा। भारत में रामराज्य की कल्पना होने लगी है। श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी आलोक गिरी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के निकट फूटबॉल ग्राउंड के प्रांगण से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मांगेराम की पुलिया, पीठ की पुलिया और फुटबॉल ग्राउंड से वापस मंदिर परिसर में समाप्त होगी। उनका कहना था कि शोभायात्रा में हनुमान की झांकी और महिलाओं का कीर्तन भजन आकर्षण का केंद्र रहेगा। रास्ते में शोभायात्रा का स्वागत होगा। शोभायात्रा के दौरान दोपहर 3 बजे से सुंदरकांड पाठ करेंगे। भक्तों को कीर्तन भजन आरती के दौरान भोजन दिया जाएगा। 15 जनवरी से मंदिर में लगातार कीर्तन भजन हो रहे हैं, उन्होंने कहा। मंदिर में सैकड़ों महिलाएं भगवान राम नाम का गुणगान करती हैं। कार्यक्रम की सफलता में पुजारी मनकामेश्वर गिरी,राहुल शर्मा,प्रदुम्न सिंह,विक्की गैरा,विशाल शर्मा,अंकुर बिष्ट,हरीश चौधरी,निखिल पंत,अखिलेश,नितेश चौधरी,उमा रानी,रूचि अग्रवाल,उमा धीमान,शिखा धीमान,विनीता,मोहिनी बंसल,प्रिंसी शर्मा, सिंपल और अन्य महत्वपूर्ण गणमान्य लोग जी-जान से जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *