मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ – सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के तहत सभी जनपदों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी पहल के तहत अब तक राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया है। इन शिविरों में 06 जुलाई तक 46,151 लोगों ने भागीदारी की, जिसमें 11,667 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा 1961 जन-शिकायतों का निस्तारण किया गया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में 4 जुलाई से 15 दिन का ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ – सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जनपद पिथौरागढ़ में आयोजित तीन शिविरों में 1700 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। 112 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
चम्पावत जिले के बूम शारदा घाट उचौलीगोठ टनकपुर एवं जिला सभागार में आयोजित शिविरों में 2537 प्रतिभागी शामिल हुए।
जनपद अल्मोड़ा के विकास खण्ड हवालबाग के मल्ला महल एवं सोमेश्वर के पॉलिटेक्निक ताकुला में आयोजित शिविर में 1401 प्रतिभागी शामिल हुए।
जनपद बागेश्वर में डिग्री कॉलेज बागेश्वर तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटली गरुड़ में आयोजित शिविरों में 745 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों हेतु 31 आवदेन भरे गए। जबकि अन्य योजनाओं से 321 लोगों को लाभान्वित किया गया।
ऊधमसिंह नगर जनपद में सिटी क्लब रूद्रपुर एवं विकासखण्ड मुख्यालय गदरपुर में आयोजित शिविरों में 1340 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें कि 551 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 490 आवदनों का मौके पर निस्तारण किया गया।
देहरादून जनपद के ऋषिकेश एवं चकराता में आयोजित शिविरों में 30,410 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।
जनपद रुद्रप्रयाग मुख्यालय व विकास खण्ड जखोली में आयोजित शिविरों में 689 प्रतिभागी शामिल हुए। इन शिविरों में 45 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 30 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न योजनओं के तहत प्रमाण-पत्रों के लिये 149 आवेदन प्राप्त हुए तथा 445 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
जनपद उत्तरकाशी में विकास खण्ड चिन्यालीसौड़ में आयोजित शिविर में 284 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। शिविर में 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत प्रमाण-पत्रों के लिए 48 आवेदन प्राप्त हुए तथा 56 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत विकास खण्ड कीर्तिनगर में आयोजित शिविर में 525 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। जिसमें 07 आवेदन प्राप्त हुए। सभी का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जनपद हरिद्वार में ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय व विकास खण्ड रूड़की में आयोजित शिविर में 2859 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इस दौरान प्राप्त सभी 67 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जनपद चमोली में पीजी कॉलेज गोपेश्वर, विकास खण्ड थराली, ज्योर्तिमठ तथा राजकीय इण्टर कॉलेज कुजों मैकोट, विकासखण्ड दशोली में आयोजित शिविरों में 1025 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इस दौरान 185 आवेदन प्राप्त हुए। 707 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
जनपद नैनीताल में भीमताल, हल्द्वानी एवं रामनगर में आयोजित शिविरों में 1009 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इस दौरान 122 आवेदन प्राप्त हुए।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रेक्षागृह पौड़ी, विकास खण्ड पौड़ी, विकास खण्ड सभागार कोट में आयोजित शिविरों में 1627 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इस दौरान 386 आवेदन प्राप्त हुए।





