बहादराबाद थाना क्षेत्र शनिदेव मंदिर के पास एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पुरुष और महिला की मौके पर मौत हो गई हादसा उस वक्त हुआ जब तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में स्कूटी आ जाने से दुर्घटना हो गई और स्कूटी सवार व्यक्ति और महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करते वक्त ट्रक की चपेट में आ जाने से स्कूटी सवार महिला ट्रक के टायर के नीचे आ गयी और पुरुष सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसे के बाद थाना बहादराबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया वही ट्रक चालक को पुलिस थाने ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि मृतकों के नाम राम सिंह 57 वर्ष और उसकी पत्नी सरोजनी 54 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पतालl भिजवा दिए।

Related Articles
हरिद्वार विधानसभा से दावेदारी करने के बाद प्रथम मेयर मनोज गर्ग के फाड़े बैनर – देखें फोटोस
काली हरिद्वार। हरिद्वार शहर के प्रथम मेयर मनोज गर्ग के द्वारा हरिद्वार विधानसभा सीट से खुले तौर पर भाजपा से दावेदारी करने के बाद पहले तो भाजपा संगठन ने उन पर चाबुक चलाया। उनके पर कतर दिए। उसके बाद शहर में भी जहां जहां उनके पोस्टर लगे हुए थे या तो उन्हें हटा दिया गया […]
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
जहां पर भी अलाव जलाने या कम्बल वितरण की आवश्यकता महसूस हो तुरंत व्यवस्था की जाये: जिलाधिकारी
जहां पर भी अलाव जलाने या कम्बल वितरण की आवश्यकता महसूस हो तुरंत व्यवस्था की जाये: जिलाधिकारी जनपद के 194 स्थानों में की गयी है अलाव जलाये जाने की व्यवस्था […]





