Breaking Uttarkhand city news Haridwar Local News

पंखे से लटका मिला बिहार के मजदूर का शव

सेलाकुई। बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक मजदूर का शव कच्चे मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

शुक्रवार शाम को सेलाकुई थाना पुलिस को शिवनगर बस्ती में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान शिवनगर निवासी मदन साहनी (50) पुत्र रामाक्षेप साहनी के रूप में हुई है। बताया कि मृतक मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट के सुरा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरी का काम किया करता था। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक शराब के नशे में था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *