हरिद्वार। महर्षि विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। नन्हे विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, गोप-गोपियों एवं अन्य पात्रों की वेशभूषा धारण कर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव त्यागी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, सद्भाव, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा लेने का संदेश दिया।





