Breaking Uttarkhand city news CM Haridwar Local News News TV special news Special Reports

दवाओं के सुरक्षित उपयोग में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण: गर्ग पीजी कॉलेज में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

लक्सर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर गर्ग पीजी कॉलेज, लक्सर में डी.फार्मा विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन अमरीश गर्ग, डायरेक्टर संजीव गर्ग, प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार और शुभ्रा का मार्गदर्शन रहा।

वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मरीजों को उचित परामर्श देना, दवाओं की खुराक और सावधानियों की जानकारी देना भी उनकी जिम्मेदारी है। फार्मासिस्ट की जागरूकता और कार्यकुशलता से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने पेशे के प्रति निष्ठावान रहने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. जुबैर अहमद, सिमरन मलिक, दीपिका कश्यप, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. नौशीन सबा, डॉ. बी. नेगी, डॉ. अंजू बाजपेयी, डॉ. सलोनी शर्मा, राकेश नेगी, पंकज जुयाल, केशव रोहिला एवं अविशा कश्यप सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *