Breaking Uttarkhand city news CM Haridwar Local News

भाजपा सरकार के खिलाफ शिवालिक नगर चौक पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी के आह्वान पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ शिवालिक नगर चौक पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, संजय पालीवाल पूर्व राज्य मंत्री व राजबीर सिंह चौहान पूर्व विधानसभा रानीपुर प्रत्याशी संयुक्त रूप से कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही केंद्र की मोदी सरकार ने गैस, पेट्रोल, डीज़ल सीएनजी के दाम बढ़ा कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है हम इसका विरोध करते है। इस अवसर पर यशवंत सैनी नगर अध्यक्ष ज्वालापुर, रानीपुर प्रभारी रविश भटीजा, मोहन राणा ब्लॉक अध्यक्ष शिवालिक नगर संयुक्त रूप से कहा बढ़ती महंगाई से सभी वर्ग परेशान है। पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती कीमते से सभी खाने पीने व लोगों से जुड़ी रोजमरा की जिंदगी उपयोग में आने वाली चीज़ों पर बढ़ती महंगाई का असर पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विमला पांडेय, पूनम भगत प्रदेश सचिव, तेलु राम प्रधान पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मपाल ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है । हम सरकार कड़ी निंदा करते है । बढ़ती महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है । सोम त्यागी वरिष्ठ कांग्रेस नेता , तीरथ पाल रवि जिला अध्यक्ष SC विभाग, मनोज जाटव महानगर अध्यक्ष SC विभाग, कैलाश प्रधान ने कहा कि पेट्रोल मंत्री हरदीप पुरी डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ा रहे है। उनको बर्खास्त कर देना चाहिए । मनोज सैनी , राजीव चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष , मनोज धनगर ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा चल रही गैस की किल्लत के कारण जो यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के पैकेज ग्रुप को गैस नहीं मिल रही है और अगर मिल भी रही है तो कही ना कही गैस की कालाबाजारी हो रही है । मोदी जो ने जो बयान दिया है कि पेट्रोल डीजल का कम इस्तेमाल करे यात्रा कम करे जिस से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा प्रभावित हो रही है । जिससे यहां व्यापार पर संकट आ गया है । इस विरोध प्रदर्शन में बी एस तेज़ियांन, पी.ल कपिल, अंबिका पांडे, सत्य पाल शास्त्री, राजेंद्र श्रीवास्तव, शहनवाज एडवोकेट, दिगविजय यादव , वेद पाल तेजियांन, सतीश दुबे, पवन कुमार चौहान, अमित नौटियाल, सौरभ सैनी युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, दाता राम चौहान, विपिन कश्यप, सुनील चौहान, दिनेश पुंडीर, अजय मुखिया, वीरेंद्र तेश्वर, अक्षय नागपाल, नितेश कुमार, जोगिंदर कश्यप, सुमित राठी, रमेश पाल, मोहित सिंह बंटी, नूर आलम, हर्षण वालियांन, भूप सिंह, परवेश कुमार, राजीव कुमार, योगिंदर राणा , रघुवीर सिंह, मुकेश पाल, उमेश पाल धनगर, हेमराज सैनी, यूं एन सिंह, देवेंद्र कुमार , अंकित चौहान आदि उपस्थिति थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *