बहादराबाद। आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम अन्तर्गत संकल्प सप्ताह में विकास खंड बहादराबाद में रबी कृषक महोत्सव का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया |कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य किसान आयोग राकेश राजपूत ने कृषकों को संबंधित करते हुए अपने विभिन्न राज्यों के भ्रमण के अनुभव एवम् उनके बेस्ट प्रैक्टिस किसानों के मध्य साझा करते हुए कृषकों को एकीकृत फसल प्रणाली अपनाने पर जोर देते हुए कृषकों को कृषि के साथ साथ पशुपालन, मत्स्य, सब्जी की खेती करने पर जोर दिया मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवरारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी देते हुए कृषकों को ई केवाईसी करवाने के साथ साथ गेहूं फसल का फसल बीमा कराने का अनुरोध करते हुए कृषि विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई| कृषि वैज्ञानिक डॉ दीप्ति द्वारा गेहूं, मंसूर, सरसो एवम् गन्ना फसल के किट प्रबंधन , रोग प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन, शष्य क्रियाओं एवम् पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताते हुए जैविक एवम् प्राकृतिक खेती पर जोर दिया | इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक डा रामभजन ने कहा की फसलों के पोषक तत्वों के प्रबंधन एवम् नैनो यूरिया तथा नैनो डी ए पी के प्रयोग विधि बताते हुए अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी गई | मुख्य उद्यान अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने कृषकों को उद्यान विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी देते हुए सब्जी, पुष्प एवम् मसालों की खेती से संबंधित जानकारी दी गए | | कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी एवम् सह अध्यक्षता ज्येष्ठ प्रमुख श्री उधम सिंह द्वारा की गई | कार्यक्रम में 200 से अधिक कृषकों द्वारा प्रतिभाग करते हुए विभिन्न योजनाओ की जानकारी प्राप्त की गई |जिसमें कृषि विभाग सहित उद्यान, कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी,पशुपालन, रेशम, मत्स्य, बैंक, सहकारिता, इफको, फसल बीमा के स्टाल लगाकर कृषकों को अपने अपने विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई । ब्लॉक कृषि अधिकारी मोहित कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष गुप्ता ,, राजकुमार, मोनू कुमार पवन चौहान ,देश राम विनोद कुमार , हरिद्वारी, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार योगेश चौहान, ऋषिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे
Related Articles
शीतकालीन प्रवास स्थल, मुखीमठ (मुखवा) क्षेत्र में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रस्तावित “शीतकालीन यात्रा” के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र पहुंचकर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल, मुखीमठ (मुखवा) क्षेत्र में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए प्रधानमंत्री जी की इस महत्वपूर्ण यात्रा […]
*मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में वर्चुअल प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में की गई प्रवर्तन कार्रवाई, विशेष अभियानों और लक्ष्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के अपने संकल्प पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा 2047 तक विकसित भारत और नशामुक्त भारत बनाने में सहयोग करने के लिए […]
प्रदेश में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होंगे सांस्कृतिक उत्सव
प्रदेश में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होंगे सांस्कृतिक उत्सव।* *जन सहभागिता से जुड़ेगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम।* *22 जनवरी को सभी प्रमुख मंदिरों, गुरुद्वारों में होगा प्रसाद वितरण।* *22 जनवरी को राज्य में रहेगा ड्राई डे, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को […]




