बहादराबाद। आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम अन्तर्गत संकल्प सप्ताह में विकास खंड बहादराबाद में रबी कृषक महोत्सव का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया |कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य किसान आयोग राकेश राजपूत ने कृषकों को संबंधित करते हुए अपने विभिन्न राज्यों के भ्रमण के अनुभव एवम् उनके बेस्ट प्रैक्टिस किसानों के मध्य साझा करते हुए कृषकों को एकीकृत फसल प्रणाली अपनाने पर जोर देते हुए कृषकों को कृषि के साथ साथ पशुपालन, मत्स्य, सब्जी की खेती करने पर जोर दिया मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवरारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी देते हुए कृषकों को ई केवाईसी करवाने के साथ साथ गेहूं फसल का फसल बीमा कराने का अनुरोध करते हुए कृषि विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई| कृषि वैज्ञानिक डॉ दीप्ति द्वारा गेहूं, मंसूर, सरसो एवम् गन्ना फसल के किट प्रबंधन , रोग प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन, शष्य क्रियाओं एवम् पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताते हुए जैविक एवम् प्राकृतिक खेती पर जोर दिया | इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक डा रामभजन ने कहा की फसलों के पोषक तत्वों के प्रबंधन एवम् नैनो यूरिया तथा नैनो डी ए पी के प्रयोग विधि बताते हुए अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी गई | मुख्य उद्यान अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने कृषकों को उद्यान विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी देते हुए सब्जी, पुष्प एवम् मसालों की खेती से संबंधित जानकारी दी गए | | कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी एवम् सह अध्यक्षता ज्येष्ठ प्रमुख श्री उधम सिंह द्वारा की गई | कार्यक्रम में 200 से अधिक कृषकों द्वारा प्रतिभाग करते हुए विभिन्न योजनाओ की जानकारी प्राप्त की गई |जिसमें कृषि विभाग सहित उद्यान, कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी,पशुपालन, रेशम, मत्स्य, बैंक, सहकारिता, इफको, फसल बीमा के स्टाल लगाकर कृषकों को अपने अपने विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई । ब्लॉक कृषि अधिकारी मोहित कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष गुप्ता ,, राजकुमार, मोनू कुमार पवन चौहान ,देश राम विनोद कुमार , हरिद्वारी, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार योगेश चौहान, ऋषिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे
Related Articles
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के वार्ड में डॉक्टर दंपत्ति के आंखों में मिर्च डाल के लूटपाट, कुछ साल पहले भी डॉक्टर दंपत्ति से हुई थी लूट
काली हरिद्वार । आर्य नगर ज्वालापुर स्तिथ एक मकान में हुई लाखों की लूटपाटबुजुर्ग दंपत्ति के साथ हुई दिनदहाड़े लाखों की लूटपाटपुलिस आसपास के सीसीटीवी खगलनी में लगी बुजुर्ग पति पेशे से आयुर्वेद डॉक्टर है लूटोरो ने मरीज बनकर इस घटना को अंजाम दियादंपति के घर से एक गले का नेकलेस और करीब 3 लाख […]
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’’ पुस्तक का विमोचन किया। राजभवन सूचना परिसर द्वारा प्रकाशित इस […]
मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय “नन्दा देवी लोकजात मेले” का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय “नन्दा देवी लोकजात मेले” का शुभारंभ* *मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद के लिए की विभिन्न घोषणाएं* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली स्थित कुरुड़ पहुंचकर तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मां नंदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश […]




