मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से भागीरथी पुरम, देहरादून स्थित उनके आवास में जाकर मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।
राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024-25 की अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक लागू की गयी आदर्श आचरण संहिता लागू को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भराड़ीसैंण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। अनुपूरक बजट के संबंध में मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ₹5,315 करोड़ का यह अनुपूरक बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र […]