Breaking Uttarkhand city news Haridwar special news Special Reports

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

मुख्यमंत्री धामी के साथ ऋषिकुल परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण का संदेश

हरिद्वार। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम संग ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इससे पहले उन्होंने कॉलेज में पहुंचते ही मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी एवं देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण किया। अध्यक्ष और सीएम ने पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन चंद्रयान 3 की सफलता को बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सब के प्रयास से ही सफलता मिली है। कहा कि यह मिशन नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण है। आज भारत की बेटियां अंतरिक्ष को चुनौती दे रही हैं। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में 26 मेडल जीतने पर उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि संस्कृत को लेकर देश के लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जी-20 को लेकर भारत पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, नगर विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह आदि मौजूद रहे। नड्डा के दौरे से ऋषिकुल की हो गई साफ-सफाई

भाजपा अध्यक्ष और सीएम के दौरे से ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के मैदान की सफाई हो गई। यही नहीं सीएम के पहुंचने से अधिकारियों की ओर से टूटी पड़ी पेयजल और सीवरेज लाइन भी सही हो गई। इससे ऋषिकुल के कर्मचारियों को राहत मिली है। उनका कहना था कि हर महीने अगर सीएम और अध्यक्ष आते रहें तो उनकी समस्याओं का निराकरण भी होता रहेगा, अन्यथा ऋषिकुल की समस्याओं पर तो कोई ध्यान ही नहीं देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *