बहादराबाद थाना क्षेत्र शनिदेव मंदिर के पास एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पुरुष और महिला की मौके पर मौत हो गई हादसा उस वक्त हुआ जब तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में स्कूटी आ जाने से दुर्घटना हो गई और स्कूटी सवार व्यक्ति और महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करते वक्त ट्रक की चपेट में आ जाने से स्कूटी सवार महिला ट्रक के टायर के नीचे आ गयी और पुरुष सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसे के बाद थाना बहादराबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया वही ट्रक चालक को पुलिस थाने ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि मृतकों के नाम राम सिंह 57 वर्ष और उसकी पत्नी सरोजनी 54 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पतालl भिजवा दिए।

Related Articles
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 6 अगस्त को अवकाश घोषित
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल गुरुवार 6 अगस्त को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री आवास में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के दौरे पर आए आयोग के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के दौरे पर आए आयोग के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के नेतृत्व में आयी टीम में आयोग सदस्य श्रीमति एनी जॉर्ज मैथ्यू, श्री मनोज पांडा, श्री सौम्या […]
पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा राज्य के सांसदों सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया
उत्तराखण्ड में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज जौलीग्रांट एअरपोर्ट पर आपदा राहत कार्यों की गहन समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का विस्तार से जानकारी लेने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों की ताजा स्थिति और भविष्य […]





