हरिद्वार, 24 जून। महर्षि विद्या मंदिर, हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय सतत व्यावसायिक विकास (CPD) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान एवं शिक्षण कौशल को बेहतर बनाना था।
अंतिम दिवस की शुरुआत गुरु पूजन एवं भावातीत ध्यान से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. सुयश भारद्वाज ने शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद श्रीमती ज्योति हरबोला एवं श्री विनय प्रकाश ने शिक्षकों को विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने कहा कि शिक्षकों को समय के साथ नई तकनीकों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।




