Breaking Uttarkhand city news CM Local News News TV special news Special Reports

शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

हरिद्वार, 22 जून। महार्षि विद्या मंदिर, हरिद्वार में शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई जिला समन्वयक एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के प्रधानाचार्य श्री श्रीनिवास राव रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन, ट्रान्सेंडेंटल मेडिटेशन (टीएम) एवं टीएम-सिद्धि कार्यक्रम से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव त्यागी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक ही शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला हैं और उनके निरंतर विकास से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।

मुख्य अतिथि श्री श्रीनिवास राव ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को समयानुकूल शिक्षण तकनीकों को अपनाने तथा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी वातावरण तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने सुरक्षित एवं समावेशी विद्यालय प्रणाली को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।

प्रथम दिवस में स्वास्थ्य एवं कल्याण, व्यावसायिक विकास तथा मूल्यपरक शिक्षा जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन समीक्षा एवं प्रस्तुतीकरण सत्र के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *