Haridwar

हरिद्वार की धरा से पहली अर्जुन अवॉर्डी हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के नाम पर रखा जाएगा स्टेडियम का नाम, हरिद्वार के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

काली हरिद्वार। हरिद्वार की धरा से पहली अर्जुन अवॉर्डी हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के नाम से नवनिर्मित नेशनल हॉकी स्टेडियम टोक्यो ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया के नाम से जाना जाएगा। सरकार की ओर से आदेश कर दिया गया है। आज खेल मंत्री अरविंद पांडे स्टेडियम का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को समर्पित कर देंगे।रोशनाबाद गांव निवासी वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में एक साथ तीन गोल हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *