काली रिपोर्टर।
सड़क पर टहलने के लिए निकले एक युवक को किसी ने चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कौरोंदी निवासी प्रदीप कुमार रविवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने के लिए आया था। उसी दौरान एक युवक ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। जिससे प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। इसी बीच परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए तुरंत ही घायल को उपचार के लिए समीप के ही एक निजी अस्पताल ले गए। मामले की जानकारी पाकर भगवानपुर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है चिकित्सक उसे रेफर करने की तैयारी कर रहे हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह बटोला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायल अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। मामला किसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।