Breaking Uttarkhand city news crime Haridwar Local News

बेलडा गांव में दो गुटों में चली गोली, एक घायल

रुड़की।

बेलडा गांव में दो गुटों में चली गोली, एक घायल

बेलडा गांव में एक ही बिरादरी के दो गुटों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि एक गुट ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे एक ग्रामीण घायल हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और मौके पर जानकारी ली। साथ ही घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलडा गांव में रविवार की देर रात धान की फसल काटने वाली थ्रेसर मशीन को लेकर गांव के ही एक बिरादरी के दो गुट आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई और देखते ही देखते जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर तमंचे से करीब तीन राउंड फायरिंग की। 75 वर्षीय महेंद्र के हाथ में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग होने से मौके पर भगदड़ मच गई। गांव में विवाद होने और फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। साथ ही घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सी अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बेलडा गांव में  रविवार की देर रात हुई फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप पहुंच गया। गांव में फिर से  अनुसूचित जाति और बेल्डा बिरादरी के लोगों में विवाद होने की आशंका के चलते भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी ली। गांव में एक ही बिरादरी के लोगों में विवाद होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं, बताया जा रहा है कि   फायरिंग की आवाज सुनकर अनुसूचित जाति के लोगों में भी भय व्याप्त हो गया।  उधर, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *