ज्वालापुर पुलिस ने देसी और अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए भीम आर्मी के नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पूर्व में भी कई बार शराब तस्करी, जुआ और सट्टे की खाईबाड़ी में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ तमाम मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक टीम के साथ गश्त करते हुए आंबेडकर चौक मोहल्ला कड़च्छ में पहुंचे। जहां धर्मेन्द्र उर्फ पिंका निवासी कड़च्छ के घर के अंदर शराब बेचने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र उर्फ पिंका को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से 126 पव्वे देसी शराब, 91 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए हैं।
Related Articles
रणनीतिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देने के लिए रणनीतिक सलाहकार समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नवाचार और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए समिति निरंतर कार्य करेगी। […]
सनातन को पुनर्जीवित करने में तीन महापुरुषों का अमूल्य योगदान: श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज
सनातन को पुनर्जीवित करने में तीन महापुरुषों का अमूल्य योगदान: श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज युवा दिवस पर एसएमजेएन में कार्यक्रम हरिद्वार 12 जनवरी आज युवा दिवस के अवसर पर एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार के सभागार में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम , सड़क सुरक्षा सप्ताह तथा स्वामी […]
देहरादून में 24X7 आधार पर चलने वाले SEOC में तीन शिफ्टों में (8-8 घंटे) तैनात किया
आपदा और आकस्मिक स्थितियों की निगरानी व आवश्यक कार्यवाही हेतु उत्तराखण्ड में कार्यरत अपर सचिवगण और वरिष्ठ अधिकारियों को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, देहरादून में 24X7 आधार पर चलने वाले SEOC में तीन शिफ्टों में (8-8 घंटे) तैनात किया गया है।





