Special Reports

भाजपा के सप्त ऋषि मंडल में रार ‘अवांछनीय गतिविधियां’ को लेकर इस्तीफा करो स्वीकार

काली हरिद्वार। भाजपा के सप्त ऋषि मंडल के तीन पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है सप्त ऋषि मंडल के उपाध्यक्ष पुरण पांडे, मंडल मंत्री प्रेम राणा, मंडल मंत्री देव महेश्वरी, उन्होंने इस्तीफा दिया है । पूरण पांडे ने आरोप लगाया कि नशा और अवैध काले कारोबार को कर रहे भाजपा का सप्त ऋषि मंडल के पदाधिकारी उनको सपोर्ट कर रहे हैं । इसलिए मैंने पूरे होश हवास के साथ इस्तीफा दिया है। उधर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी का कहना है कि भाजपा की विरोधी गतिविधियां पाए जाने पर मैंने पूरण पांडे को 3 मार्च को मंडल उपाध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया था ‌। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के विरुद्ध कार्य कर रहे थे। जो कि पार्टी के लिए ठीक नहीं था। जो आरोप पूरण पांडे लगा रहे हैं। लेकिन इन पर क्या सबूत है। यह एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ऐसा कर रहे हैं जो कि ठीक नहीं है। पुरण पांडे पहले से ही एक कांग्रेसी नेता थे । कुछ समय ही इनको भाजपा में आए हुए हुआ है। दूसरे पार्टी के इशारे पर हमारी पार्टी को बदनाम किया जा रहा है। पहले भी इनकी कई मामलों में शिकायत आई और हमने इनको समझाया लेकिन फिर मैंने इनको पदक मुक्त कर दिया था।———————————————————————-यह दिया इस्तीफा पूरण पांडे ने ———–सेवा में
सम्मानित मंडल अध्यक्ष जी
भाजपा,हरिद्वार।

निवेदन है कि हम सभी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता होने के साथ ही सक्रिय सदस्य भी हैं व वर्तमान में भाजपा हरिद्वार मंडल में विभिन्न पदों पर आसीन हैं।

महोदय काफी समय से हम मंडल में स्वयं को काफी असहज महसूस कर रहे है।
मंडल के कुछ साथियों के क्रियाकलाप विचारधारा के विपरीत व अवांछनीय गतिविधियां व आपस मे वैमनस्य कर संगठन को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
हमारे द्वारा कुछ समय पूर्व इनकी अमर्यादित गतिविधियों के संबंध में एक शिकायती पत्र भी आपको सौंपा गया था जिस पर कोई कार्यवाही जिला द्वारा नही की गई।
महोदय हम भाजपा हरिद्वार मंडल द्वारा किये जा रहे क्रियाकलापों से खुद को अलग करते हुए अपने अपने पदों से त्यागपत्र देते हैं।
समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व साथियों द्वारा हमे प्रदान किये गए प्रेम,स्नेह व सम्मान हेतु धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं।

आपके प्रार्थना है कि हमारी भावनाओं का सम्मान करते हुए हमारे त्यागपत्र को स्वीकार करने की कृपा करें।
एक कार्यकर्ता के रूप में सामर्थ्यानुसार हम यथासंभव सहयोग करते रहेंगे।

प्रतिलिपि:- जिलाध्यक्ष,भाजपा,हरिद्वार। भवदीय

पूरण पांडेय प्रेम राणा
मंडल उपाध्यक्ष मंडल मंत्री

देव माहेश्वरी
मंडल मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *