Special Reports

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने खोला मोर्चा, भाजपा महिला पार्षद का अपमान का लगाया आरोप

काली हरिद्वार। समाज के जनप्रतिनिधियों का अपमान नही सहेगा पंजाबी समाज शेखर सतीजा जिलाध्यक्ष युवा उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने अपने पदाधिकारियोंं के बैठक कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कोशिक खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दो दिन पहले भाजपा पदाधिकारियों की मीटिंग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पार्षद रेणु अरोड़ा का सार्वजनिक मंच पर अपमान करने का आरोप लगाया है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला युवा अध्यक्ष शेखर सतीजा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते समाज की और से विरोध जाहिर किया।
शेखर सतीजा ने कहा नारी सशक्तिकरण की पुरजोर वकालत करने वाले प्रधानमत्री जी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कभी किसी महिला को मंच से पार्टी छोड़ देने के आदेश देते है कभी किसी महिला को देख लिए जाने की धमकी देते है जो कि सभ्य समाज के अनुकूल नही और इतने बड़े पद पर शोभित किसी व्यक्ति इस तरह की भाषा का प्रयोग शोभा नही देता। भारतीय संकृति में नारी को भगवान का दर्जा दिया गया है और नारी पूजन भी किया जाता है , रेणु अरोड़ा भी किसी की बहन किसी की बेटी है ,साथ ही उन्होंने कहा रेणु अरोड़ा पंजाबी समाज की गणमान्य पार्षद उनका अपमान पूरे समाज का अपमान है, जनसंघ की स्थापना के समय से पंजाबी समाज भारतीय जनता पार्टी का समर्थक रहा है,मगर इसका मतलब पंजाबी समाज किसी पार्टी का बंधुआ मजदूर नही जो हमेशा की तरह दब कर अपमान सहेगा, पंजाबी समाज का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है मुगलों से जंग से लेकर देश की आजादी तक समाज ने हर बलिदान दिए है और आज एक सक्षम मुकाम पर समाज खड़ा है ।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला युवा चेयरमैन कुंवर बाली ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है प्रदेश अध्यक्ष हो चाहे राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई भी पार्टी का मालिक नही हो सकता जो। सार्वजनिक मंच से अपने किसी सम्मानित महिला पार्षद को पार्टी छोड़ देने के लिए आदेश दे।
जिला महामंत्री गौरव सचदेवा ने कहा की जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष अपने इस बयान पर खेद नही प्रकट करते हो आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाबी समाज एकजुट हो अपनी अस्मिता और सम्मान की खातिर प्रदेश अध्यक्ष का पुरजोर विरोध करेगा और साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधान मंत्री जी को भी पूरे प्रकरण से पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *