हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली में तैनात दरोगा इंद्रजीत राणा को रविवार की देर रात विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपी से 20 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत उसने विजिलेंस से कर दी। देर रात में ही विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दरोगा को धर लिया। देर रात तक कोतवाली के समीप बने पुलिस आवास में दरोगा से टीम पूछताछ करती रही। पूछताछ और कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद टीम मध्य रात्रि में लेकर उसे देहरादून रवाना हो गई। विजिलेंस की कार्रवाई से अन्य पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मचा रहा।
Related Articles
मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श
Posted on Author EDITOR
मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श। फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के लिए दिखाया उत्साह। मुख्यमंत्री ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों को किया ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आमंत्रित। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित रोड शो के दूसरे दिन फिल्म […]
देव भाषा संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये
Posted on Author EDITOR
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव भाषा संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि देवभूमि उत्तराखण्ड में संस्कृत-भाषा के विकास में समेकित प्रयास हो। संस्कृत अकादमी द्वारा इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने इस दिशा में […]


