हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महार्षि विद्या मंदिर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग सत्र का संचालन शिक्षिका श्रीमती ममता मलिक एवं श्री भूपेंद्र सिंह (पीटीआई) द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए बताया कि योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव त्यागी ने अपने संदेश में कहा, “योग हमें स्वस्थ शरीर के साथ-साथ सकारात्मक सोच और आत्मअनुशासन भी प्रदान करता है। योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर हम तनावमुक्त एवं सफल जीवन जी सकते हैं।”
कार्यक्रम का समापन सभी के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना के साथ हुआ।




