crime

उत्तराखंड-रिटायर्ड शिक्षक के पुत्र ने अपने आप को गोली मारी

मेरा हरिद्वार संवाददाता।
रिटायर शिक्षक के लड़के ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। पौड़ी गढ़वाल के 15 वर्षीय युवक अर्पित को इलाज हेतु एम्स की ट्राॅमा इमरजेन्सी के रेड जोन में भर्ती किया गया है। युवक की हालत बहरहाल खतरे से बाहर है।
पौड़ी निवासी रिटायर्ड शिक्षक सुनील सिंह के 15 वर्षीय पुत्र अर्पित ने बीते रोज अपने पिता की लाईसेंसी राईफल से खुद को गोली मार दी थी। अर्पित कक्षा 10वीं का छात्र है। घायल अर्पित को पहले स्थानीय जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया गया था। बीती रात्रि एम्स पहंुचने पर अर्पित को एम्स की ट्राॅमा इमरजेन्सी में भर्ती किया गया। ट्राॅमा चिकित्सकों के अनुसार अर्पित के सीने में बांयी ओर गोली लगने से गहरा घाव बना हुआ है। इसके अलावा घटना के दौराना गोली सीने से आर-पार हो जाने के कारण उसकी छाती की हड्डियों, लंग्स और मांशपेशियों को भी क्षति पहंुची है। दिल की धड़कन पर बराबर नजर बनाए रखने के लिए उसे आईसीडी (इंम्पाटेबल कार्डियोवर्टर डिफिब्रिलेटर) से सपोर्ट किया गया है। उसका स्वास्थ्य अभी स्थिर है और आवश्यक उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *