Breaking Uttarkhand city news Haridwar Local News

आचार्य विकास जोशी ने बताया कि पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

आचार्य विकास जोशी ने बताया कि पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को सुबहा 6:30 से 8:47 तक ओर 11:44 मिनट से दोपहर 12:30 तक रहेगा. यह समय सभी वर्गो विशेष कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त है ।

इस साल माता का वाहन हाथी होगा क्योंकि नवरात्रि का आरंभ रविवार से हो रहा है. इस विषय में देवी भागवत पुराण में इस प्रकार का उल्लेख किया गया है कि रविवार और सोमवार को नवरात्रि आरंभ होने पर माता हाथी पर चढकर आती हैं जिससे खूब अच्छी वर्षा होती है.  खेती अच्छी होगी। देश में अन्न धन का भंडार बढ़ेगा.

हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा अपने साथ ढेर सारी खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आती हैं. मां का वाहन हाथी ज्ञान व समृद्धि का प्रतीक है. इससे देश में आर्थिक समृद्धि आयेगी। साथ ही ज्ञान की वृद्धि होगी। हाथी को शुभ का प्रतीक माना गया है. ऐसे में आने वाला यह साल बहुत ही शुभ होगा, लोगों के बिगड़े काम बनेंगे. माता रानी की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों पर विशेष कृपा बरसेगी.

15 अक्टूबर 2023 – मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि

16 अक्टूबर 2023 – मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि

17 अक्टूबर 2023 – मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि

18 अक्टूबर 2023 – मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि

19 अक्टूबर 2023 – मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि

20 अक्टूबर 2023 – मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि

21 अक्टूबर 2023 – मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि

22 अक्टूबर 2023 – मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी          

23 अक्टूबर 2023 – महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण

24 अक्टूबर 2023 – दशमी तिथि (दशहरा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *