मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री वी षणमुगम ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद बागेश्वर की 47-बागेश्वर (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से उप निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए Exit Poll के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126क की उपधारा (1) के अधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत निर्वाचन आयोग उक्त धारा की उप-धारा (2) के उपबंधों के दृष्टिगत दिनांक 05-09-2023 (मंगलवार) को पूर्वान्ह 07:00 बजे से अपरान्ह 07:00 बजे के बीच की अवधि को ऐसी अवधि के रूप में अधिसूचित करता है जिसके दौरान उल्लिखित उप निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा। इसके अतिरिक्त यह भी स्पष्ट किया जाता है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन उपर्युक्त उप-निर्वाचन में संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबन्ध है।

Related Articles
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लक्सर के ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा रोड शो निकाला
मोदी जी के 10 साल के शासन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है* *मोदी के वोकल फार लोकल के नारे से ग्रामीण उत्पादों की आज विश्व में मांग बढ़ी है* हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज लक्सर के ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा रोड शो निकाला। रोड शो में ग्रामीण […]
विश्वस्तरीय अभियान बन चुका है ‘स्वच्छता ही सेवा’ मिशन: विजयपाल बघेल ग्रीनमेन
विश्वस्तरीय अभियान बन चुका है ‘स्वच्छता ही सेवा’ मिशन: विजयपाल बघेल ग्रीनमेन व्यक्ति के भीतर सदगुणों को विकसित करते हैं गांधीवादी दर्शन : प्रो. बत्रा स्वच्छता के प्रति रहें सजग : विनिता गोनियाल, अध्यक्षा इनरव्हील क्लब काॅलेज, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, हरिद्वार नागरिक मंच तथा इनरव्हील क्लब द्वारा चलाया गया सामूहिक स्वच्छता अभियान एस […]
विधानसभा में “उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक – 2025” पास कर दिया गया
आज विधानसभा में “उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक – 2025” पास कर दिया गया है। अभी तक अल्पसंख्यक संस्थानों की मान्यता केवल मुस्लिम समुदाय तक सीमित थी। वहीं मदरसा शिक्षा व्यवस्था में वर्षों से केंद्रीय छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितताएं, मिड-डे मील में गड़बड़ियां और प्रबंधन में पारदर्शिता की कमी जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई थी। इस […]





